Computer/Laptop Me Screenshot Kaise Le | 6 Easy Ways

Laptop Me Screenshot Kaise Le

नमस्कार मित्रों आज हम सीखने वाले हैं कि Computer/Laptop Me Screenshot Kaise Le (how to take screenshot in laptop) और हम स्क्रीनशॉट लेने के 6 सबसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं।

हम सभी लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं और कई बार स्क्रीन पर बहुत सी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है जिसे हम संगृहीत करना चाहते हैं और उसके लिए हमें उसका स्क्रीनशॉट लेने की आवश्यकता होती है।

पर लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने का सही और आसान तरीका पता ना होने से हम उस महत्वपूर्ण जानकारी को संगृहीत नहीं कर पाते और कई बार उस जानकारी को दोबारा ढूंढ पाना मुश्किल हो जाता है।

इसीलिए हम यहाँ लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के 6 सबसे आसान तरीके बताने जा रहे है तो यदि आप भी जानना चाहते हैं कि कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें और हमारे नए पोस्ट की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन बेल को सब्सक्राइब कर लें।

Laptop Me Screenshot Kaise Le

लैपटॉप/कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं(how to take screenshot in laptop) 6 सबसे आसान तरीके =>

Snipping Tool

स्निपिंग टूल विंडोज का इनबिल्ट स्क्रीनशॉट टूल है जिसकी मदद से हम आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं इस टूल की मदद से स्क्रीनशॉट लेने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें =>

  • विंडोज सर्च बार में snipping tool टाइप करे।
  • स्निपिंग टूल के आइकॉन पर क्लिक करे।
https://hinditech4u.com/
  • एक छोटी सी विंडो में स्निपिंग टूल ओपन हो जाएगा।
  • New पर क्लिक करें।
  • अब जहाँ से स्क्रीनशॉट लेना है वहां कर्सर ले जाएँ।
  • माउस की left key को दबाये और माउस को ड्रैग करके उतनी स्क्रीन को सेलेक्ट कर ले जिसका स्क्रीनशॉट लेना है।
  • सेलेक्ट करने के बाद माउस की left key को छोड़ दे।
  • स्क्रीनशॉट कैप्चर हो जायेगा।
  • दाई तरफ आपको स्क्रीनशॉट दिखाई देगा उस पर क्लिक करके उसे सेव कर ले।
https://hinditech4u.com/

Phonepe Kya Hai? Kaise Use Kare

Shift + Window Key + S

laptop me screenshot kaise le shortcut key = यह स्क्रीनशॉट लेने के लिए स्निप्पिंग टूल ओपन करने का शॉर्टकट तरीका है कीबोर्ड पर Shift + Window Key + S दबाइये।

https://hinditech4u.com/

स्निपिंग टूल ओपन हो जाएगा और फिर आप ऊपर बताये गए पहले तरीके से स्क्रीनशॉट ले कर उसे सेव कर सकते हैं।

Referral code kya Hota hai? easy & complete Hindi guide

कॉपी पेस्ट

यह लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने का तीसरा तरीका है इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें =>

  • सबसे पहले वह स्क्रीन/पेज ओपन कर ले जिसका स्क्रीनशॉट लेना है।
  • कीबोर्ड पर Prt Src (प्रिंट स्क्रीन ) पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन कॉपी हो जाएगी।
  • अब विंडोज सर्च बार में paint सर्च करे।
  • पेंट में न्यू फाइल ओपन करे।
  • Ctrl + V दबाकर स्क्रीनशॉट को पेस्ट कर दे।
  • Ctrl + S दबाकर अपने स्क्रीनशॉट को सेव कर ले।
https://hinditech4u.com/

जीमेल अकाउंट कैसे बनाये और उनको कैसे प्रयोग करें

Windows + Prt Src

यह लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का बहुत ही आसान तरीका है पर इससे आप कस्टम स्क्रीन का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते मतलब आप स्क्रीन का कोई भाग सेलेक्ट करके उसका स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते यह आपकी पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेता है।

इस तरीके से स्क्रीनशॉट लेने के लिए सिर्फ उस पेज या स्क्रीन को ओपन करे जिसका आपको स्क्रीनशॉट लेना है और फिर Windows Key + Prt Src दबा दीजिये।

आपका स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा जिसे आप this pc => pictures => screenshot में जाकर देख सकते हैं।

https://hinditech4u.com/

और यदि उसमे कुछ एडिट करना हो तो उसे ओपन करके ऑप्शन में जाकर पेंट में ओपन कर ले वहां आप उसे एडिट कर सकते हैं।

YouTube video

Zip File Kya Hai? Zip File Kaise Banaye Easy & Simple Hindi Tutorial

Alt कॉपी पेस्ट

यह भी कंप्यूटर/लैपटॉप स्क्रीन को कॉपी पेस्ट करके स्क्रीनशॉट लेने का शॉर्टकट तरीका है।

  • पहले उस स्क्रीन को ओपन कर लीजिये जिसका स्क्रीनशॉट लेना है।
  • Ctrl + Prt Src(प्रिंट स्क्रीन) पर क्लिक कीजिये।
  • आपकी स्क्रीन कॉपी हो जाएगी।
  • विंडोज सर्च बार में paint सर्च करके पेंट ओपन कर लीजिये।
  • अब Ctrl + V दबाकर अपनी कॉपी की हुई स्क्रीन को पेस्ट कर दीजिये।
  • अब Ctrl + S दबाकर अपने स्क्रीनशॉट को सेव कर लीजिये।

एंड्राइड फ़ोन रुट करना क्या होता है और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं

Snip & Sketch

यह स्क्रीनशॉट लेने का बहुत ही अच्छा तरीका है क्युकि इसमें आप कस्टम स्क्रीन सेलेक्ट करके उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

  • सबसे पहले वह स्क्रीन ओपन कर लीजिये जिसका स्क्रीनशॉट लेना है।
  • अब विंडोज सर्च बार में Snip & Sketch सर्च कीजिये।
  • Snip & Sketch को ओपन कीजिये।
  • New पर क्लिक कीजिये।
  • अब माउस की Left Key को दबाकर माउस को ड्रैग करके उतनी स्क्रीन को सेलेक्ट कर लीजिये जिसका स्क्रीनशॉट लेना है।
  • अब माउस की key को छोड़ दीजिये स्क्रीनशॉट क्लिक हो जाएगा।
  • अब आपका स्क्रीनशॉट स्क्रीन पर दिखाई दे रहा होगा।
  • अब Ctrl + S दबाकर आप अपने स्क्रीनशॉट को जिस लोकेशन पर चाहे सेव कर सकते हैं।

गूगल पर सर्च कैसे करे 17 बेस्ट गूगल सर्च ट्रिक्स इन हिंदी

ये लैपटॉप और कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट लेने के 6 सबसे आसान और फ्री तरीके थे जो हमने आपको समझाने का प्रयास किया आशा करते हैं कि अब आप समझ गए होंगे कि Laptop Me Screenshot Kaise Le (how to take screenshot in laptop)

laptop me screenshot kaise le shortcut key और कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं के बारे में बहुत ही सरल तरीके से बताया है अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमारे नोटिफिकेशन बेल को सब्सक्राइब कर ले ताकि आपको आने वाले सभी नए पोस्ट की जानकारी मिल सके और इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करे।

इन्हे भी पढ़ें

वेब एप्लीकेशन क्या है? वेब एप्लीकेशन और वेबसाइट में क्या अंतर है?

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है और इसका क्या महत्व है

Microsoft Outlook Kya Hai No.1 Easy and Simple Outlook Tutorial In Hindi

 phishing क्या है और फिशिंग अटैक से कैसे बचें 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here